सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नियद नेल्लानार योजनान्तर्गत चयनित ग्रामों के हितग्राहियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद पंचायत ओरछा में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में नवीन राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा अन्य योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
शिविर में स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। वे स्थल पर ही हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
समाधान शिविर का आयोजन 27 अगस्त को कस्तुरमेटा एवं हिकपाड़, 03 सितम्बर को ओकपाड़ एवं टुमना, 10 सितम्बर को निरामेटा और कटुलनार, 17 सितम्बर को नेलनार, ईदनार और कलमानार ग्राम पंचायत कस्तुमेटा में किया जाएगा। 29 अगस्त को मोहंदी तथा कोडलियर, 05 सितम्बर को कुतुल और गट्टाकाल, 12 सितम्बर को कोड़नार एवं आलबेड़ा, 19 सितम्बर को धुरबेड़ा एवं कोड़तामरका ग्राम पंचायत भवन कुतुल में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
25 अगस्त को आकाबेड़ा एवं अचेली में, 1 सितम्बर को ताड़ोनार, 8 सितम्बर करकानार एवं कोटेनार में, 15 सितम्बर को गुमियाबेड़ा में बाजार स्थल आकाबेड़ा में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 28 अगस्त को गारपा, 04 सितम्बर को होरादी, 11 सितम्बर को मसपुर तथा 18 सितम्बर को तुमेरादी में छात्रावास भवन मसपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य नियद नेल्लानार क्षेत्र के चयनित ग्रामों के ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।



