बब्बी शर्मा सरगुजा संभाग ब्यूरो :-
नवीन जिला मनेद्रगढ चिरमिरी भरतपुर अंतर्गत आने वाले खडगवा विकासखंड के कई ऐसे ग्राम है जहां फर्जी झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लीनिक क्षेत्र में घूम घूम कर चला रहे हैं और लोगों को हजारों रुपए का चूना लगाया जा रहा हैं। जबकि कई ऐसे मरीज हैं जो उनके इलाज से ना तो ठीक हो रहे हैं और ना ही उनको लाभ मिल रहा है फिर भी कई डॉक्टर तो ऐसे हैं |
जो कम खर्चे का प्रलोभन देकर उन्हें लाखों तक लूट मचाएं हुए है, और इस विषय में जब विभागीय जांचकर्ता अधिकारी को जानकारी देने के लिए हितग्राहीयो के द्वारा फोन किया जाता है तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं करना कई संदेहियो को जन्म देते है? जब हमने हितग्राहियों से बात किया तो उन्होंने अपना नाम ना छापने की शर्त पर खडगवा विकास खंड में कई ऐसे फर्जी डॉक्टर हैं जो क्षेत्र में घूम घूम कर अवैध क्लीनिक संचालन कर रहे हैं बिना डिग्री धारी होते हुए भी बेधड़क क्षेत्र में अवैध क्लीनिक खोल कर संचालन कर रहे हैं ।
और लोगो को हाईटेक मशीन में चेक कर कम खर्च का प्रलोभन देकर कई हजार लूट ले रहे हैं। आयुर्वेदिक दवा से भी कर रहे इलाज और हजारों रुपए तक यह झोलाछाप डॉक्टर लूट रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद हितग्राही बता रहे हैं। जैसे कि खडगवा विकास खंड में ऐसे कई घुमंतू क्लीनिक का संचालन हो रहा हैं। अब देखना है की खबर चलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी एम सी बी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं यह देखने की बात होगी?
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर से जानकारी चाही तो उन्होंने ने कहा बीच बीच में जांच कराते हैं तो अपनी क्लीनिक छोड़कर भाग जाते हैं जिसके कारण कार्यवाही नहीं हो पाती है।
अविनाश करें
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर



