अजीत सिंह राजपूत की रिपोर्ट :-
बेमेतरा| 16 जुलाई 2024 को प्रार्थी चेतन यादव थाना बेरला उपस्थित आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया बेमेतराकि प्रकाश डेली नीडस के बगल के खाली प्लाट में इसके चाचा दिनेश यादव उर्फ दीनू का शव पड़ा हुआ है जिसके सिर पर ईट से कई बार वार करने से हत्या हुई है प्रार्थी की रिर्पोट पर थाना बेरला में अपराध कमांक 232/2024 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्याति सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला तेजराम पटेल को अवगत कराने पर घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारीगण तत्काल मौके पर उपस्थित हुए साथ ही सीन आफ काईम यूनिट दुर्ग व बेमेतरा से डॉग स्कॉड को बुलाकर घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी बेरला को आरोपी ओम प्रकाश मंडावी उर्फ रज्जू की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार बेरला थाना पुलिस स्टाफ द्वारा स्थानीय आसूचना संकलन व आसपास स्थित सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर फरार आरोपी ओम प्रकाश उर्फ रज्जू मंडावी की पता साजी की जा रही थी जिसे आज दिनांक 17/07/2024 को सुबह बस स्टैण्ड बेरला के पास से हिरासत में पुछताछ पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया, और पुछताछ में बताया कि वह दिनेश यादव उर्फ दीनू को पिछले 08-10 वर्षो से जानता है दोनो के बीच पैसे का पुराना लेन-देन है कल दिनांक 16/07/2024 को वह अपने दोस्तो के साथ बैठ कर शराब पी रहा था|
तभी दिनेश यादव आकर रज्जू से अपने पुराने पैसे की मांग करने लगा रज्जू द्वारा एक-दो बार मना करने पर जब दिनेश नहीं माना और लगातार पैसे की मांग करता रहा तो रज्जू गुस्से में आकर पास में रखे ईट से दिनेश पर हमला कर दिया जिससे दिनेश जमीन पर गिर गया तो रज्जू कई बार दिनेश के सिर पर ईट से वार कर उसकी हत्या कर दिया जब दिनेश की मृत्यु हो गई तो रज्जू वहाँ से भाग गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान चश्मदीद गवाहो का कथन लेखबध्द किया गया है जिसमे उनके द्वारा घटना को देखना व ओमप्रकाश उर्फ रज्जू द्वारा दिनेश उर्फ दीनू की हत्या करना बताये।
अब तक की विवेचना पर आरोपी ओम प्रकाश उर्फ रज्जू मंडावी पिता प्रेमलाल मंडावी उम्र 33 साल साकिना वार्ड क. 07 गोड़ पारा बेरला द्वारा धारा 103(1) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 232/2024 धारा 103 (1) बीएनएस में आरोपी ओम प्रकाश उर्फ रज्जू मंडावी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि दीनानाथ सिन्हा, प्र.आर. लोकेश गौसेवक, ठाकुर राम घृतलहरे, दीनानाथ यादव, आर. कुशाल बोरकर, प्रमोद बंजारे, शिव यादव, विरेन्द्र साहू, महेश जांगडे, रामेश्वर पटेल, अनिल निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



