विकास भुवाल ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट से :-
“नवरात्री की धूम बेमेतरा मे माता कालिका समिति द्वारा 108 फिट चुनरी माता भद्रकाली माता मंदिर मे चढ़ाया गया जिसमे चुनरी यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए बाजार पारा स्तिथ माता भद्रकाली मंदिर पहुंची|

यात्रा मे धुमाल डीजे के साथ माँ काली का रूप लिए झांकी विशेष आकर्षण रहा चुनरी यात्रा मेकुछ देर बारिश ने भी खलल डाली लेकिन भक्तो को रोक नहीं पाई बेमेतरा के भक्तो ने बढ़ चढ़ क़र हिस्सा लिया|

पूरा बेमेतरा माता के गीतों से सरोबर हो गया यात्रा मे नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा जो माँ कालिका समिति के कर्णधार भी है जिनको हमेशा धार्मिक कार्य के लिए बेमेतरा की जनता सबसे आगे पाती है पूर्व उपाध्यक्ष विजय सुखवानी हर्षवर्धन तिवारी नीतू कोठरी शहर के प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे|



