सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
कोण्डागांव | ग्राम पंचायत नाऊ मुंजमेटा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस वर्ष कुल 26 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से एक टीम कोण्डागांव जिले से तथा शेष सभी टीमें नारायणपुर जिले से थीं।
कड़े मुकाबले के बाद बोरावंड A टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि बोरावंड B टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को ₹15,000/- का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया तथा उपविजेता टीम को युवा सरपंच गणेश सोढ़ी की ओर से ₹10,000/- का द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
ग्राम नाऊ मुंजमेटा में यह प्रतियोगिता लगातार पिछले आठ वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। आयोजन के दौरान भोजन एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से निभाई, जिससे पूरे आयोजन में सामुदायिक एकता और उत्सव का माहौल बना रहा।



