सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
उन्होंने स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने, देश की एकता की भावना बढ़ाने, देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान करने की भी सत्यनिष्ठा से संकल्प दिलाई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, उप संचालक सांख्यिकी एके साय पैकरा, तहसीलदार विजय साहू, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



