यादराम साहू की रिपोर्ट :-
बालोद | बालोद जिला के गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम मुंदेरा के ग्राम विकास समिति एवं ग्रामीणों ने गाँव के मुख्य मार्ग पर पहुंच कर तीन घंटे तक चक्का जाम किये पहुँच मार्ग की स्तिथि अत्यंत ख़राब होने को लेकर गुण्डरदेही से धमतरी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया ,लगभग 4 घंटे से गुण्डरदेही से धमतरी स्टेट हाइवे बाधित रहा ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी और स्थानीय अधिकारीयों के के साथ ग्रामीणों ने समझौता कर जाम को हटाने का फैसला लिया|

, ग्रामीणों ने बताया की पिछले 15 वर्षो से सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है की उसमे चल भी नहीं सकते , तहसीलदार कोमलसिंह ध्रुव एस डीओपी राजेश बागडे, रनचिरई, थाना, हल्दी चौकी,व गुण्डरदेही थाना कै प्रभारी के विशेष रूप से भोजराज साहू के उपस्थिति में अधिकारीयों ने रोड़ को तत्काल जीरा गिट्टी या मुरुम भरकर चलने लायक बनाने का निर्णय लिया है ग्रामीणों ने कार्य नहीं होने की स्थिति में उग्र आन्दोलन की भी चेतावनी दी है



