सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरीया ने आदेश जारी कर बड़ा फेरबदल किया ,आदेश के तहत कई थाना प्रभारी का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई|
, लंबे वक्त से पदस्थ निरीक्षक, उप निरीक्षक समेत कई पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला, जिसमें नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव की जगह विनीत दुबे को प्रभारी बनाया गया, वहीं जिले के छोटेडोंगर ओरछा बेनूर भरडा के थाना प्रभारी भी बदले गए|




