गणेश भोय ब्यूरो चीफ
*➡️ कलेक्टर परिसर जशपुर में की गई कार्यवाही*
*➡️ कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान का सख्त निर्देश, शासकीय कर्मचारियों का हेलमेट पहनना अनिवार्य*
—00—
➡️जशपुर जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। हेलमेट की अनिवार्यता को गंभीरता से लागू करते हुए आज कलेक्ट्रेट जशपुर परिसर में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाले शासकीय कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।
*➡️कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी कार्यवाही*
➡️कलेक्ट्रेट परिसर में चलाए गए इस विशेष जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 28 शासकीय कर्मचारियों को चिन्हित किया गया। सभी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 14,000 रुपये का चालान वसूला गया।
*➡️प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी, चाहे वे आम नागरिक हों या शासकीय कर्मचारी।
*पहले जागरूकता, अब सख्ती*
➡️इस कार्यवाही से पहले जिला प्रशासन व पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए दो दिन पूर्व ,कलेक्टर रोहित व्यास और पुलिस कप्तान, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर शहर में एक बड़ी हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई थी।
इस रैली का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और हेलमेट के महत्व को समझाना था। जागरूकता के बाद अब प्रशासन सख्ती के मोड में आ गया है।*
*➡️शासकीय कर्मचारियों और पुलिस बल के लिए कड़े निर्देश*
कलेक्टर तथा डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी शासकीय कर्मचारी, अधिकारी एवं पुलिस बल के जवानों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।
आज की कार्रवाई इसी निर्देश के पालन में की गई, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी तंत्र स्वयं नियमों का पालन कर आम जनता के लिए उदाहरण प्रस्तुत करे।
अब अन्य कार्यालयों में भी चलेगा अभियान
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान केवल कलेक्ट्रेट तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों और परिसरों में भी इसी प्रकार की सघन जांच एवं कार्रवाई की जाएगी।
इससे यह साफ है कि जशपुर में यातायात नियमों को लेकर अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*➡️आम नागरिकों से विशेष अपील*
जशपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। “आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अत्यंत कीमती है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं और गंभीर नुकसान से बचा जा सकता है।”*



