बैठक में विकासखंड चारामा की ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। कार्यक्रम प्रांतीय महासचिव श्री राजेंद्र ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया—
संरक्षक: श्री आनंद ठाकुर, श्री गुलजार विश्वकर्मा
अध्यक्ष: श्री राम प्रसाद सिन्हा
कार्यकारी अध्यक्ष: श्री यादों राम साहू
उपाध्यक्ष: श्रीमती कांति निषाद, श्री मेहतर टाडियां, श्री भोजराम साहू
महासचिव: श्री एकांत दुबे
सचिव: श्री प्रकाश साहू
कोषाध्यक्ष: श्री दिलीप भोथरा
संयोजक: श्री कैलाश ठाकुर, श्री माधव पटेल, श्री एस.पी. सिंह
समन्वयक: श्री ललेश्वर साहू, श्री जोहान साहू, श्री पीमन कौशिक
मीडिया प्रभारी: श्री कन्हैया सिंह ठाकुर, श्री शंकर साहू
सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी: श्री लोकेश्वर पटेल, श्रीमती संतोषी सेन
नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव श्री राजेंद्र ठाकुर ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्था रामचरितमानस के आयोजन एवं धर्म जागरण के माध्यम से सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर कार्यरत है।
उन्होंने आगे बताया कि संगठन द्वारा राष्ट्र जागरण, निर्धन कन्याओं के विवाह, “बेटी पढ़ाओ–बेटी बचाओ”, जल, जंगल एवं जमीन संरक्षण, तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता जैसे रचनात्मक कार्य किए जाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपेक्षा की गई कि वे संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्री कन्हैया सिंह ठाकुर द्वारा दी गई है।



