गणेश यादव की रिपोर्ट :-
जशपुर ।बड़ी खबर जशपुर जिले के बगीचा से आ रही है, जहां भाजपा पार्षद की कार सीधे ट्रक की टक्कर हो गयी है, और भाजपा पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना के सांबन्ध में अब तक जो बातें सामने आ रही है उस अनुसार बगीचा नगर पंचायत के भाजपा पार्षद रामनिवास गुप्ता किसी घरेलू कार्य से बिलासपुर जा रहे थे।
जहां दोपहर 2 बजे के आस पास बिलासपुर के मोरगा के पास इनकी कार सामने से आती ट्रक सीधे ट्रक के नीचे घुस गई, जहां गम्भीर रूप से घायल भाजपा पार्षद रामनिवास गुप्ता को आनन फानन में अम्बिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, जहां उनकी स्थिति को डॉक्टरों ने फिलहाल स्थिर बताया है।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयंकर थी, कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं इंजन और स्टेयरिंग के बीच पार्षद एयरबैग के साथ फंस गए, जहां उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।



