सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर। आज दोपहर लगभग 3:15 बजे गौरदंड, छोटेडोंगर क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती पर उसके ही परिचित युवक ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवती जब खेत में गाय चराने गई थी, तभी उसके ही मोहल्ले के युवक दिनेश ने उस पर गले के पास वार कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बहुत दिनों से विवाद चल रहा था।
घटना के बाद घायल युवती को तुरंत ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईसीयू में भर्ती किया है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल युवती की हालत स्थिर है और निरंतर निगरानी में रखा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



