याद राम साहू की रिपोर्ट :-
बालोद / लाटाबोड़ : रविवार क़ो सर्किट हाउस बालोद मे पत्रकार कल्याण महासंघ जिला इकाई बालोद का बैठक ” एक सबके लिए सब एक के लिए” के मूल मन्त्र के साथ आहूत किया गया था जिसमे सक्रिय पत्रकार रानीतरई निवासी बसंत निषाद क़ो पत्रकार कल्याण महासंघ जिला ईकाई बालोद मे जिला उपाध्यक्ष एवं चिचबोड़ निवासी ताम्रज़ध्वज साहू क़ो जिला मिडिया प्रभारी के पद पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है यह जिम्मेदारी उनके सक्रियता को देखते हुए संगठन द्वारा उनको जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गयी है|
बता दे कि पत्रकार कल्याण महासंघ पुरे प्रदेश में अपना वर्चस्व बना रहा है इसी कड़ी में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान प्रवीण खरे प्रदेश महासचिव की दिशा निर्देश में जिलाध्यक्ष दीपक देवांगन जिला महा सचिव यशवंत साहू की मौजूदगी मे यह जिम्मेदारी सौपी गई है। वहीं नव नियुक्त बसंत निषाद एवं ताम्रजध्वज ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है|

उसमे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व के साथ काम करेगा साथ ही अपने संगठन के पदाधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सदस्यता अभियान चलाकर पत्रकार साथियों को एक जुट करने मे अपना योगदान देगा उनके इस उपलब्धि पर पत्रकार कल्याण महासंघ के प्रदेशउपाध्यक्ष सादिक रजा प्रदेश पदाधिकारी नदीम खान डिगेश्वर देवांगन के अलावा दीपक देवांगन जिला अध्यक्ष बालोद यशवंत साहू जिला महासचिव बालोद संजय रामटेके जिला उपाध्यक्ष बालोद जिला मिडिया प्रभारी रोहित कुमार देवांगन अनिल लड़िया जिला कोषाध्यक्ष दीपक मसीह सहसचिव सचिन सोनी सपना मधवानी तरुण साहू लोकेश साहू गगनदीप हिरदेराम सिन्हा यादराम साहू रविकुमार साहू रोमेंद्र कुमार सोनवानी सहित समस्त पदाधिकारीयों ने बहुत बहुत शुभकामनाएं दी है।



