अमित दुबे की रिपोर्ट:-
नवागांव/मोहदा : मोहदा में गुरुवार को विद्युत विभाग के मीटर रीडर पर हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रार्थी मूलचंद साहू पिता भुवन लाल साहू, निवासी नवागांव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 13 नवम्बर 2025 को महोदा में पुष्पेंद्र जायसवाल की दुकान पर नियमित मीटर रीडिंग कर रहा था।
इसी दौरान गांव के जलेश्वर गोड़, राजेश कश्यप और कृष्ण कुमार गोंड वहां पहुंचे और बिजली बिल अधिक आने को लेकर बहस करने लगे। मूलचंद साहू ने स्पष्ट किया कि जितनी रीडिंग दर्ज होती है, बिल उसी के आधार पर जारी होता है। यह सुनते ही आरोपी आक्रोशित हो गए और उन्होंने मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए उस पर मारपीट शुरू कर दी।

हमले में मूलचंद साहू के चेहरे और शरीर पर चोटें आई हैं। इतना ही नहीं, रीडिंग के लिए उपयोग की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक हैंडहेल्ड मशीन भी आरोपियों द्वारा तोड़ दी गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 296,351(2), 115(2),3(5)बी एन एस अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।



