याद राम की रिपोर्ट :-
बालोद : 18 नवम्बर 2025 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में नेशनल वाटर अवार्ड के तहत जल संचयन और जनभागीदारी श्रेणी में ईस्ट जोन के बेस्ट जिले के रूप में बालोद जिले को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके लिए बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को विज्ञान भवन नई दिल्ली में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
आज बालोद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पार्षद गिरजेश गुप्ता और जिला सदस्य लक्ष्मी अशोक साहू ने जिला कार्यालय बालोद पहुँचकर गुलदस्ता भेंट कर बालोद जिले के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित कलेक्टर दिव्या मिश्रा को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।



