रायपुर: थाना बगीचा क्षेत्र के एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस और एफएसएल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, छात्रा के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा किए गए छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का उल्लेख है। पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। जांच पूरी होने तक स्कूल प्रशासन और अधिकारियों से संपर्क साधकर मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।



