अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर: रतनपुर की ऐतिहासिक एवं पावन धरा ने आज कांग्रेस संगठन के दो प्रमुख नेतृत्वकर्ता—जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री—का पहली बार आगमन होने पर स्वागत के अद्भुत क्षणों को देखा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक के कांग्रेसजनों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
गरिमामय स्वागत, जगह-जगह पुष्पवर्षा
कांग्रेसियों ने दोनों पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए माल्यार्पण, शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। रतनपुर प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया। कई स्थानों पर स्वागत द्वार एवं फूलमालाओं की सजावट की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नए संकल्प
सभा को संबोधित करते हुए जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि रतनपुर सदैव कांग्रेस की मजबूत भूमि रही है और यहां के कार्यकर्ताओं में जो ऊर्जा व समर्पण है, वह संगठन को नई दिशा और गति देगा।
वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूतीपूर्ण व जनसरोकारों से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक गांव एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त किया जाएगा।

वही स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता वादिर खान और नीरज जायसवाल ने कहाँ शहर अध्यक्ष और ग्रामीण अध्यक्ष के नेतृत्व मे संगठन और मजबूत होंगी एवं जमीनी ईस्ट तक काम होगा
स्थानीय नेतृत्व ने जताई उम्मीदें
रतनपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस सदस्यों ने दोनों नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन में नई जान और मजबूती आने की बात कही। उन्होंने भरोसा जताया कि शहर व ग्रामीण जिलों के बीच समन्वय बढ़ेगा और आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु ठोस पहलें होंगी।
राजा रावत ने कहाँ शहर और ग्रामीण मे अब होगा ऊर्जा का संचार एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस एवं वरिष्ठ कांग्रेस के अनुभव का मिलेगा लाभ



