सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर। आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा साय सरकार द्वारा प्रदेश मे जमीनों के रजिस्ट्री और गाइडलाइन दरों मे बेतहाशा 500 से 1000% वृद्धि के विरोध प्रदेश के सभी जिलों मे आम आदमी पार्टी कर रही आज विरोध प्रदर्शन उन्होंने कहा 5 डिसमिल (लगभग 2200 वर्गफीट) से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री रोक के बाद साय सरकार द्वारा एक और जन विरोधी आदेश जारी कर दिया गया हैं|
प्रदेश मे जमीनों के रजिस्ट्री और गाइडलाइन दरों मे बेतहाशा 500 से 1000% वृद्धि कर बीजेपी सरकार यह स्पष्ट कर रही हैं की छत्तीसगढ़ सरकार पूँचीपतियों के हाथो बिक चुकी हैं आम आदमी पार्टी बीजेपी सरकार से अनुरोध करती हैं ऐसे जनविरोधी आदेश कों तुरंत वापस ले अन्यथा आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता एवं प्रदेश की जनता सड़क पर उतरने कों विवश हो जायेगे|
उन्होंने कहा अभी विरोध के साथ, बढ़ी गाइडलाइन की दरों की वापसी की मांग को लेकर सरकार को जिलेवार ज्ञापन देकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आज नारायणपुर जिले के जय स्तम्भ चौक मे पुतला दहन किया गया। नरेन्द्र नाग ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो नई जमीन गाइडलाइन दरें घोषित की हैं उसे सिर्फ बड़े जमीन के कारोबारियों के फायदे के लिए बनाया गया है।
जमीन गाइडलाइन दर में 10 से 100 प्रतिशत की गयी, बेतहाशा बढ़ोतरी सरकार तानाशाही पूर्ण फैसला है। सरकार अब खुले तौर पर प्रदेश की जनता के साथ व्यापार करने में जुट गई है जबकि एक चुनी हुई सरकार जनता के हित मे योजना बनाती है लेकिन इस सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिए जा रहे है उनकी मंशा को देखे तो ऐसा लगता है कि ये सरकार अब खुलेआम व्यापार करने आई है इस फैसले से न सिर्फ जमीन का कारोबार खत्म होगा। गरीबों, किसानों, मध्यवर्गीय परिवार की जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूट जायेगा। किसान अपनी खेती जमीन ना खरीद पायेगा और ना ही जरूरत आने पर जमीन बेंच पायेगा।
उन्होंने कहा कि बढ़ी गाइडलाइन दरों से मध्यम वर्ग और गरीब आदमी परेशान नजर आ रहा है और प्रदेश की आम जनता के लिए जब तक सरकार बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें कम नहीं करती तब तक हमारी पार्टी सड़क पर आंदोलन करती रहेगी आज के पुतला दहन कार्यक्रम मे मनकुर पोटाई, सुरजीत ठाकुर,रामधार करंगा, पंडी करंगा,रूकधर नेताम,मानसिंग नेताम व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



