सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
समता साहित्य अकादमी छ. ग.राज्य एवं सरल सरिता भजनाम्रृत भजनसमिति रायपुर के संस्कृत तत्वधान में भारतीय संविधान के 76वें साल गिरहा एवं छ.ग.राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन सम्मेलन 26 नवम्बर2025 को वृन्दावन हाॅल रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुंदरदास मानिकपुरी पनिका समाज राष्टीय उपाध्याक्ष नई दिल्ली विशिष्ट अतिथि शंशाक शर्मा संस्कृति एवं साहित्य विभाग और महादेव कावरे(सचिव) छ.ग. शासन विशेष रुप से उपस्थित रहें।
नारायणपुर जिले के निम्न प्रतिभाओं को सम्मान प्रदाय किया गया, जिसमें पू.मा.शाला गौवरदण्ड के मान्यवर फुलेश्वर कतलाम (शिक्षक) को राष्टीय एकता सामाजिक सद्भावना एवं सामाजिक समरसता सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए , सदागुरु कबीर कौमी एकता अर्वाड् 2025 की मानद उपाधि का राज्य अंलकरण से सम्मानित किया गया,इसी प्रकार अबुझमाड के अंदरोनी ईलाके में सेवा दे रहे अबुझमाडिया जनजाति के अशोक उसेण्डी( प्रधान पाठक ) बा आ कुडमेल (ओरछा) को उनके शैक्षणिक साहित्यक व सामाजिक सद्भावना एवं सामाजिक सेवा के लिए,
संत गाडमे लोक शिक्षा अर्वाड्2025 की मानद् उपाधि एवं शांति उसेण्डी (शिक्षिका) कन्या पूर्व माध्यमिक शाला ओरछा को उनके शैक्षणिक योग्यता के लिए शैक्षणिक साहित्यिक सास्कृंतिक एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शहीद बिरसा मुंडा क्रांन्तिवीर अर्वाड् 2025 मानद् उपाधि को राज्य अंलकरण से सम्मानित किया गया।इसी प्रकार कोन्डागांव के प्रतिष्ठीत कृषक राजाराम त्रिपाठी को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सास्कृंतिक दूत अर्वाड् 2025 से सम्मानित किया गया।



