गणेश भोय ब्यूरो चीफ जशपुर:-
तमता l पत्थलगांव विकासखंड क्षेत्र ग्राम पंचायत तमता में सोमवार को प्रयास फाउंडेशन (संस्था ) द्वारा शोकाकुल परिवार को विभिन्न सामग्री का आर्थिक भेट किया l और मृतक की आत्मा शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित किए।
जिसमें तमता के वार्ड क्रमांक 18 के रहने वाले चयन मोहर साय उम्र 24 जो घर पर लंबे समय से बीमार था और 30 नवम्बर को अज्ञात बीमारी के कारण घर पर उसकी मृत्यु हो गई थी ।
जहां उनके परिजनों द्वारा मृतक का दशकर्म के लिए प्रयास फाउंडेशन से सहायता प्रदान करने को कहा जिसके बाद संस्था के सदस्यों द्वारा सोमवार को उसके घर जाकर आर्थिक सहायता प्रदान किया गया l
शोकाकुल परिवार ने संस्था को बताया कि अचानक घर के मुख्य व्यक्ति जो प्रति दिन काम काज कर घर का राशन पानी चलाता था जिसका अचानक निधन होने से घर की आर्थिक एवं मानसिक तंगी से जूझ रहे हैं और इस स्थिति में संस्था द्वारा आगे आकर सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है
जिसमें दशकर्म के लिए दाल, चावल, तेल, आलू, टमाटर, दोना, पत्तल, डिपोजल, मसाला एवं अन्य वस्तुएं भेंट किए l
समूह के अध्यक्ष शशि कुमार यादव ने बताया यह संगठन को किसी जरूरत मंद परिवार को मदद करने का उद्देश्य से ही बनाया गया है और इसी प्रकार गांव में और अन्य क्षेत्रों में यथा संभव सहयोग करते रहेंगे l
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी और घर में उसकी मां और भाई ही हैं
और ऐसे में संस्था के सदस्यों को आर्थिक मदद प्राप्त कर समूह को आभार व्यक्त किया।
इस दौरान स्थानीय जनपद सदस्य रमेश कुमार यादव एवं प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष शशि यादव, थले दास, जदूयादव, अजित सिंह, प्रियांशु वैष्णव,राहुल बरेठ, हुरदानंद यादव,गणेश यादव, अरुण होता,एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।



