सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर। जिले के मरीजों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत नियुक्त नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुषा सिंह ने जिला अस्पताल नारायणपुर में शुक्रवार, 19 दिसंबर को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
डॉ. अनुषा सिंह के जॉइन करने से लंबे समय से रुकी मोतियाबिंद सर्जरी अब शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आवश्यक संसाधनों की तैयारी की जा रही है और शीघ्र ही नियमित रूप से नेत्र सर्जरी की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस नियुक्ति से जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को अब बाहर रेफर नहीं होना पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस बहुप्रतीक्षित नियुक्ति का स्वागत किया है।



