दुर्गेश साहू की रिपोर्ट :-
लोरमी (बोड़तरा)। छ.ग. समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ शाखा बोड़तरा कला द्वारा प्रांतीय संगठन के आह्वान पर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन एवम 02 सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है, दिनांक 29/07/2024 से 31/07/2024 तक तीन दिवसीय माना तूता धरना स्थल, नया रायपुर में प्रदर्शन करेंगे और 02 सूत्रीय मांग 1). संविदा (27% वेतन वृद्धि कर) 23350/ वेतनमान दिया जाए, एवम बोनस भत्ता, भविष्य निधि लागू किया जाए, तथा ऑपरेटरों को मासिक नियमित रूप से वेतन भुगतान किया जाए। 2). कंप्यूटरीकृत धान खरीदी की स्थापना सन् 2007 से किया गया है, प्रथम नियुक्ति दिनांक के अनुसार समस्त ऑपरेटरों को नियम बनाकर एक निश्चित विभाग में संविलियन कर नियमितीकरण किया जाए।
उपरोक्त मांग पूरी नहीं होने पर दिनाँक 05 अगस्त 2024 से अनिश्चित कालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। जिसमे शाखा बोड़तरा कला के सहकारी समिति के धान उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होंगे, जिससे वर्तमान में सहकारी समिति के माध्यम से चल रहे किसानों के जन कल्याणकारी शासन के महत्वपूर्ण योजना प्रभावित होगी जिसकी सूचना बोड़तरा कला शाखा के कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा शाखा प्रबंधक को ज्ञापन के माध्यम से दिया गया।
कंप्यूटर ऑपरेटर संघ बोड़तरा कला राकेश दुबे, गजानंद सिंह ठाकुर, दीपक पटेल, विजेंद्र जायसवाल, अश्वनी साहू, जितेंद्र जायसवाल, अजय, गिरीश, सियाराम, दिलीप जायसवाल।



