अमित दुबे की रिपोर्ट :-
बेलतरा / खुटाघाट। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर विकास की नई इबारत लिखने की ओर अग्रसर है। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित एवं महत्वाकांक्षी विकास कार्यों का भव्य भूमि-पूजन कार्यक्रम दिनांक 29 दिसंबर 2025 को ऐतिहासिक खुटाघाट मेला परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। लगभग ₹26 करोड़ 18 लाख 23 हजार की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों को बेलतरा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
यह भूमि-पूजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्षों से बुनियादी सुविधाओं, पर्यटन विकास और अधोसंरचना विस्तार की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों के सपनों को साकार करने की मजबूत पहल है। कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश गया कि बेलतरा अब विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा खुटाघाट मेला परिसर
खुटाघाट मेला परिसर, जो लंबे समय से सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र रहा है, अब आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा।
प्रस्तावित कार्यों के अंतर्गत परिसर में बेहतर सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण, हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा , पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाएं, पार्किंग व्यवस्था, मंच निर्माण, सहित अन्य जनोपयोगी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे न केवल मेलों और आयोजनों को नई पहचान मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार
करीब 26 करोड़ रुपये की इस परियोजना से स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। निर्माण कार्यों के दौरान रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, वहीं भविष्य में व्यापार, पर्यटन और सेवा क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी। खुटाघाट डेम एवं मेला परिसर के संयुक्त विकास से यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन हब के रूप में उभरने की प्रबल संभावना रखता है।

जनप्रतिनिधियों का संकल्प – हर गांव तक विकास
भूमि-पूजन अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन—हर क्षेत्र में योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। खुटाघाट मेला परिसर का विकास इसी विकास यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो आने वाले वर्षों में बेलतरा की पहचान को और अधिक सशक्त करेगा।
आमजन में दिखा उत्साह
भूमि-पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा वर्ग उपस्थित रहा। लोगों ने इसे बेलतरा के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता हुआ मजबूत कदम बताया।
जनपद सदस्य राम प्रसाद श्रीवास ने कहा इतने बड़े पैमाने पर हो रहे विकास कार्यों से न केवल सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान और पहचान भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।
विकास की मजबूत नींव
खुटाघाट मेला परिसर में हुआ यह भूमि-पूजन बेलतरा के विकास की दिशा और दृष्टि—दोनों को स्पष्ट करता है। यह परियोजना आने वाले समय में क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की मजबूत नींव साबित होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
इस अवसर पर
सुशांत शुक्ला — विधायक, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र
राजेश सूर्यवंशी — जिला पंचायत अध्यक्ष, बिलासपुर
रामकुमार कौशिक,
लव कुश कश्यप — अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद रतनपुर
बिनु निराला — उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद रतनपुर
रामप्रसाद श्रीवास विक्की — जनपद सदस्य
वीरेंद्र गढ़वाल — सरपंच, मेलनाडीह
उमेश गौराहा, जनक राम देवांगन, मणि दास मानिकपुरी, सुनील श्रीवास, भारत कश्यप मनीष कौशिक, उषा राजेश कौशिक कश्यप सभापति जनपद पंचायत कोटा, विजय साहू जनपद सदस्य, घनश्याम कमल सेन पार्षद नगर पालिका परिषद रतनपुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे



