चांदनी बिहरपुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट
सूरजपुर : सूरजपुर जिले के ओडगी ब्लाक दुरांचल क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के शासकीय नवीन महाविद्यालय कॉलेज में आर्मी से रिटायरमेंट अधिकारी अनदीप मिंज के द्वारा छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ सरकार एवं रायपुर मंत्रालय के निर्देशानुसार लगातार दो दिवसीय से सिखाया जा रहा है खेल और अन्य शारीरिक गतिविधियों के साथ सेना पुलिस और अग्निवीर भरती के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं जिससे युवाओं को सही मार्गदर्शन और निशुल्क प्रशिक्षण मिल रहा है जिससे कॉलेज के बच्चों को फिजिकल ट्रेनिंग दे रहे हैं|
और उन्हें देश सेवा के लिए तैयार कर रहे हैं खेलो इंडिया योजना के माध्यम से खेल प्रतिभाओं देश के विकास में युवाओं की भागीदारी और छत्तीसगढ़ संस्कृति बढ़ावा मिल सके भारत सरकार खेलो इंडिया योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है इन खेलो इंडिया योजनाओं में ऐसे कई प्रकार के खेल शामिल ह जैसे (खो. खो फुटबॉल, बैडमिंटन, (100 से 200 मीटर दौड़) गोला फेक, भाला फेंक, तवा फेक, शतरंज, करैम ऐसे विभिन्न प्रकार की खेल शामिल है|
जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला युवाओं की भूमिका से इन आयोजनों और उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना और उन्हें विकसित भारत के सपनों को पूरा करने में भागीदारी बनाना यह पहल युवाओं को खेल के माध्यम से शतक बनाकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके|



