चांदनी बिहरपुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट:-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात आज130 वे एपिसोड मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहीं यह बात कीआजमगढ़ की तमसा नदी और अनंतपुर के जलाशय के पुनरुद्वार कि सराहना कि उन्होंने जन भागीदारी और भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान पर जोर दिया प्रधानमंत्री एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं यह2026 मैं पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का पहला मन की बात 130वा एपिसोड रही देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग बेहद इनोवेटिव करते हैं और समस्याओं का समाधान खुद कर लेते हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थानीय लोगों द्वारा की गई पर्यावरण संरक्षण की सफल पहलो का जिक्र कर जन भागीदारी की ताकत पर जोर दिया|
पीएम मोदी ने तमसा नदी के पुनरुद्वार की कहानी सुनाइ उन्होंने कहा कि अयोध्या से निकलकर गंगा में मिलने वाली तमसा नदी कभी स्थानीय लोगों को जीवन की धूरी थी लेकिन प्रदूषण के कारण इसकी धारा रुक गई थी लेकिन आजमगढ़ के लोगों ने एकजुट होकर नदी की सफाई अभियान चलाया किनारो पर पेड़ लगाए और नदी को नया जीवन दिया इसी तरह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में लंबे समय से सूखे की समस्या थी यहां अनंत नीरू संकल्प प्रोजेक्ट के तहत स्थानीय लोगों ने करीब 10 जलाशयों को साफ किया और पुन जीवित किया उन्होंने कहा कि इससे न केवल जल संरक्षण हुआ |
बल्कि ग्रीन कवर भी बढ़ा और पूरा इकोसिस्टम निखर उठा प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि आजमगढ़ हो या आनंतपुर यह देखकर खुशी होती है कि लोग एकजुट होकर संकल्प लेते हैं यही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति और त्योहार दुनिया भर में भारत के त्यौहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं देश के लोग जहां भी हैं |

वह अपनी संस्कृति की मूल भावना को संरक्षित कर रहे हैं और उसे आगे बढ़ा रहे हैं पीएम मोदी ने कहा कि आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि मलेशिया में 500 से ज्यादा तमिल स्कूल है इन स्कूलों में तमिल भाषा की पढ़ाई के साथ ही अन्य विषयों को भी तमिल में पढ़ाया जाता है इसके अलावा यहां तेलुगू और पंजाबी सहित अन्य भारतीय भाषाओं पर भी बहुत फोक्स रहता है|
इस कार्यक्रम को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सभी पोलिंग बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 130 वा एपिसोड बात रेडियो टीवी प्रशासण के माध्यम से सुनी गई इस दरमियान भाजपा मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष कालीचरण काशी,महामंत्री बीपी जायसवाल, महामंत्री राम नारायण यादव ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस ,जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह, लालमन सिंह, हंसे लाल जायसवाल, पुनीत पाठक, लक्ष्मण जायसवाल ,मुकेश साकेत ,संजय जयसवाल मदन जयसवाल शिवधन गुप्ता मुकुंद लाल जायसवाल विजेंद्र साहू लाल बहादुर यादव राम जी जायसवाल रामेश्वर गुप्ता राम शुभम ,यादव प्रेमलाल, विश्वकर्मासत्येंद्र देवांगन लाल बाबू बैस राम लग्न साकेत सहित अलग-अलग बूथो पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात को सुनी



