चांदनी बिहरपुर से लाल बहादुर यादव रिपोर्ट:-
सूरजपुर : सूरजपुर जिले कि दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहार पुर हायर सेकेंडरी स्कूल मे हंसे लाल जायसवाल के द्वारा की गई ध्वजारोहण 77 गणतंत्र दिवस बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस दौरान छात्रों ने राष्ट्रभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से देश प्रेम का संदेश दिया छात्राओं ने देशभक्ति पूर्ण गीतों और नाच गाने के माध्यम से जशन मनाये बच्चों ने कर्मा सैला खेल केअच्छे प्रोग्राम दिखाए|
इस दौरान प्राचार्य नारायण शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए संविधान का संकल्प दिलाया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह संविधान सभा की समिति द्वारा 24 नवंबर 1949 को संविधान की स्वीकृति प्रदान की गई थी जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ उस समय में विषम परिस्थितियों में भी संयोजित तरीके से संविधान का निर्माण किया जाना बड़े महत्व गौरव का विषय है आज हम संविधान की प्रस्तावना में वर्णित मूल संरचना के दृष्टिगत अप्रत्यक्ष रूप से हम सब अल्म अपित किए हैं|
उन्होंने कहा किया स्वतंत्रता समानता और न्याय की प्रासंगिकता के परिपेक्ष में काफी लचीला है जो विभिन्न संशोधनों के माध्यम से वर्तमान में भी स्वस्थ लोकतंत्र आत्मक गणराज्य की कामना के अनुरूप है उन्हें कहा कि हमारे संविधान का 77 वर्ष पूर्ण हो चुका है और 26 जनवरी 1950 की लागू किया गया उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राण निछावर करने वाले अमर शहीदों को याद किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए संविधान के महत्व के कार्य में विस्तार से चर्चा किया उन्होंने कहा कि हमें सद्भावना के पर चलना चाहिए|
और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए हमें अपने देश के प्रति प्रेम व लगन की भावना रखने चाहिए तथा अपने बच्चों को अच्छे संस्कार के साथ लोकगीत के बारे में बताना चाहिए इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद सिंह कालीचरण काशी गजानंद गुप्ता उपेंद्र गुप्ता मुकुंद लाल जायसवाल देवेंद्र गुप्ता मुकेश साकेत हंसेलाल जायसवाल शिवधन गुप्ता कन्हैया लाल साहू लाल बहादुर यादव दशरथ अग्रहरि राम सुभाग यादव शीतल अग्रहरि स्कूल के सभी स्टाफ गड ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे|



