अमित दुबे की रिपोर्ट :-
रतनपुर | बिलासपुर आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र मां महामाया देवी रतनपुर के पावन दरबार में आज प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों, विशेषकर अन्नदाताओं की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
पूजन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां महामाया से प्रदेश के किसानों के जीवन में उन्नति, फसल की भरपूर पैदावार और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा का आशीर्वाद मांगा गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान धीरेंद्र दुबे, लवकुश कश्यप, घनश्याम रात्रे, ललित अग्रवाल, भानु प्रताप कश्यप, विजय कश्यप, ज्ञानेंद्र कश्यप, मुकेश यादव, शिवानी सोनी, मधु ठाकुर, प्रभा मानिकपुरी, विनोद जायसवाल, राहुल कश्यप, रेहाना खान,सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि “किसान देश की रीढ़ है। जब तक अन्नदाता खुशहाल नहीं होगा, तब तक राष्ट्र समृद्ध नहीं हो सकता। मां महामाया से प्रार्थना है कि वे प्रदेश के प्रत्येक किसान को शक्ति, धैर्य और सफलता प्रदान करें।”
पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय जवान, जय किसान” के नारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।



