रायपुर – भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के अनुमति से की गई जिसमें रायपुर से किरण शिवहरे जी को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे इतना महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है मैं पूरी निष्ठा लग्न और समर्पण से अपनी अपनी जवाबदारी सुनिश्चित करते हुए
कार्य करूंगी पार्टी ने मुझे पर जो विश्वास जताया है उसे पर सत प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करूंगी , एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास और मेहनत करूंगी भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह जी और वरिष्ठ नेतृत्व को हृदय से सादर आभार धन्यवाद व्यक्त करती हूं|
किरण शिवहरे जी एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो कि हमेशा समाज के प्रति अपना सहयोग प्रदान करते रहती है इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा में जिला मीडिया प्रभारी भी रह चुकी हैं|



