चारामा विकास खंड में संचालित प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ( सेकंड चांस प्रोग्राम) के तत्वाधान में आज झलक कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल चारामा में आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्री सीताराम सलाम (प्राचार्य आत्मानंद स्कूल चारामा), विशिष्ट अतिथि -श्री कन्हैया सिंह ठाकुर सर (मिडिया प्रभारी , पूर्व प्रधान पाठक सिरसिदा) जी रहे |
सभी अतिथियों के द्वारा सरस्वती माँ की पूजा कर कार्यक्रम की शुरुवात किये फिर फिर झलक प्रोग्राम के उद्देश्यों को बताते हुए झलक की जानकारी PPT के माध्यम से दिया गया जिसमे दसवी के बाद आगे कौन कौन से रस्ते में बढ़ सकते है इसकी विस्तृत जानकारी दिया गया, साथ ही प्रथम स्किलिंग सेंटर में संचालित कोर्स में शामिल होकर और अपने अन्दर हुनर लाकर अपने आमदनी को ज्यादा बढ़ा सकते हैं इसकी समझ भी दिया गया इसी के साथ चारामा ब्लॉक के 5 गांव में पर्यावरण को बचाने ऑर्गेनिक खेती के साथ सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीक पर भी चर्चा किया और इसमें शामिल होकर अपनी आमदनी को बढाया जा सकता है इसकी विस्तृत जानकारी उपस्थित सभी लोगो को दिया गया | इसी कड़ी में प्राचार्य सर ने कहा कि ‘हम आर्गेनिक खेती के माध्यम से ही हमारे जीवन और पर्यावरण को बचा सकते हैं |’ ठाकुर सर के द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमें जीवन में आगे बढ़ना है तो पढ़ाई को ताकत बनानी पड़ेगी और स्वयं एवं अपने परिवार के बच्चो को अच्छी शिक्षा देनी होगी और हुनर मंद बनाना है क्योकि पढने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कौशल से हमारी आमदनी बढती है’ | और अंत में प्राचार्य सर के द्वारा ‘नारी देश की शक्ति है, नारी अब जाग रही है’ की नारा लगाकर कार्यक्रम की समापन किया गया | कार्यक्रम में वर्तमान सत्र के 80 छात्राएं, पालकगण सेकंड चांस प्रोग्राम के SCTA मोहपत, धमतरी स्किलिंग टीम से पुष्पांजली, पाथवे कोर्डिनेटर बलीराम दिव्य, एग्रीकल्चर से उदय, सेकंड चांस प्रोग्राम टीम लीडर ओमप्रकाश, एवं साथीगण विजय साहू , शोभा राम, गौकरण और रवि मरकाम जी उपस्थित रहे |



