अमित दुबे की रिपोर्ट
रतनपुर, 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार)।
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर रतनपुर मंडल महिला मोर्चा द्वारा एक भव्य मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 4:00 बजे बूढ़ा महादेव सूर्यवंशी समाज भवन में संपन्न हुआ, जिसमें “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाई गई।
कार्यक्रम में बिलासपुर से नियुक्त प्रभारी बबीता ताम्रकार एवं पुष्पा तिवारी के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही, इन योजनाओं का लाभ कैसे लिया जाए, इस पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
चौपाल के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान का उद्देश्य हर घर तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर रतनपुर मंडल महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।





