Oplus_131072
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के तहत सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली बैकुंठपुर द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान कार (वर्ना, क्रमांक CG 12 AW 1706) के चालक अभिषेक कुमार (उम्र 23 वर्ष, निवासी प्रेमाबाग बैकुंठपुर) द्वारा अपने वाहन के शीशों में प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाकर एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) की धारा 100, 50/177 एवं 184 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 4,300 रुपये (चार हजार तीन सौ रुपये) का समन शुल्क (फाइन) वसूल किया गया है।
पुलिस की अपील:-
थाना प्रभारी बैकुंठपुर ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म न लगाएं तथा तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।




