Oplus_131072
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। दिनांक 22 अगस्त की रात्रि लगभग 01:34 बजे थाना पटना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी की झिलमिली साइड के स्टोर में हुई चोरी की घटना का थाना पटना पुलिस द्वारा सख्ती से कार्यवाही करते हुए सफलता पूर्वक चोरी के सामान के खरीदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
दिनांक 27 अगस्त को 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 40 लाख रुपए का एसईसीएल के मशीन के महंगे पार्ट्स जप्त किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर मंगलवार दिनांक 01 सितम्बर को खरीदार आरोपी सुजीत ताम्रकार पिता लालू साव उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पोंडी पुलिस चौकी पोंडी को तलब कर पूछताछ किया गया एवं उसके पेश करने पर 10 लाख रुपए का पार्ट्स ( तांबा ,पीतल , कांस के धातु इत्यादि के बने मांगे पार्ट्स) जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। चोरी हुए सभी सामान बरामद कर लिया गया है। प्रकरण के शेष अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी जारी है।
प्रकरण की विवेचना एवं कार्यवाही में पटना पुलिस टीम,सायबर सेल की तत्परता एवं समन्वित कार्रवाई से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा किया गया है।
आमजन से अपील:-
पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर
जिला कोरिया।
कोरिया पुलिस अधीक्षक श्री राठौर ने आमजन से अपील की है कि अपराध एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम में पुलिस का सबसे बड़ा सहयोग आमजन से प्राप्त होने वाली सूचना है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। थाना पटना पुलिस द्वारा चोरी एवं चोरी के माल की खरीद- फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।




