संवादाता-लाल बहादुर यादव कि रिपोर्ट*
*सूरजपुर दिनांक 13 अप्रैल 2026 को* सूरजपुर जिले के ओड़गी, तहसील ओड़गी अंतर्गत ग्राम कालामंजन, डांड अमोरनी एवं चेन्द्रा में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम द्वारा गांवों में पहुंचकर आमजनों की राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया।
कार्यक्रम में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार सहित विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई कर त्वरित समाधान किया गया। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा उन्हें राजस्व प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया गया।



