गणेश भोय ब्यूरो चीफ
➡️ अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम कर किया शव का पंचनामा*
*➡️ मृतक बैंगलोर में रहकर करता था काम, वहीं बीमार होने पर परिजनों ने लेकर आया था वापस*
*➡️ ईलाज के दौरान पता चला दोनों किडनी हो गई थी फेल, जिससे युवक रहता था परेशान*
*➡️ नाम मृतक अविनाश टोप्पो उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सुजीबहार, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर (छ ग)*
—00—
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.05.26 को ग्राम सुजीबहार निवासी सूचक सैहुन टोप्पो उम्र 50 वर्ष ने थाना कांसाबेल में उपस्थित होकर इंटीमेशन चाक कराया कि उसका बेटा मृतक अविनाश टोप्पो उम्र 26 वर्ष, बैंगलोर में रहकर काम करता था, के द्वारा दिनांक 01.05.26 को घर में फोन कर बताया गया कि, उसका तबियत खराब है, अतः उसे लेने आओ, जिस पर परिजनों के द्वारा उसे ट्रेन से कोरबा तक आने को कहा गया, फिर वहां से दिनांक 03.05.26 को परिजनों के द्वारा मृतक अविनाश को लेकर, घर लाया गया था, दिनांक 04.05.26 को उसे ईलाज हेतु जशपुर लाया गया था, जहां जांच पश्चात पता चला कि अविनाश की दोनों किडनी खराब हो गई है, जिस कारण मृतक अविनाश परेशान रहने लगा था, इसी दौरान दिनांक 06.05.26 को सूचक, किसी काम से पड़ोसी ग्राम चोगरी बहार गया हुआ था, कि शाम करीबन 04.00 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि अविनाश के द्वारा अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली गई है।
➡️ सूचना पर थाना कांसाबेल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर, घटना स्थल के निरीक्षण व शव पंचनामा हेतु सुजीबहार में घटना स्थल रवाना हुआ गया, पुलिस के द्वारा शव पंचनामा कर, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम भी कराया गया है, अग्रिम कार्यवाही जारी है।



