अंतागढ़ -अंतागढ़ के बिजली चौक पर विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति को लेकर चल रहा जनप्रतिनिधियों और सरंपचों का करीब 30 घंटों का चक्का जाम अधिकारियों आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया
मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने पंचनामा तैयार कर आंदोलनकारियों को जल्द ही मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।
बिजली चौक स्थल पर चक्का जाम कर रहे सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के लिए अपर कलेक्टर अरुण वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) अंतगढ़ राहुल रजक , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अंतगढ़ शुभम तिवारी, अतिरिक्त तहसीलदार एवं थाना प्रभारी अंतगढ़ रमेश जायसवाल संयुक्त रूप से पहुंचे।
चर्चा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया कि पंचायतों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर जिला डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) शाखा में काफी समय पहले भेजा जा चुका है, लेकिन उनकी स्वीकृति मिलना अभी तक शेष है, जिसके कारण क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है।
अधिकारियों द्वारा जल्द ही समस्याओं के निराकरण के आश्वासन के बाद सरपंच संघ ने चक्का जाम खोल दिया।



