नारायणपुर में लगातार बिजली गुल और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, मेन रोड स्थित बिजली कार्यालय का घेराव करने निकले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सीएसईबी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा,,कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन पर उन्होंने कहा है कि कई दिनों में से बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है और बार-बार बिजली गुल, लो- वोल्टेज की वजह से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया तो आगे आंदोलन और भी उग्र होगा,



