Oplus_131072
सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत:स्थानीय युवक ने दर्ज कराई समस्या, जल्द सुधार की मांग
बुलंद टाइम्स न्यूज़/गणेश यादव
तमता। पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तमता में जिम्मेदार विभागों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ के मुख्य मार्ग में लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले एक साल से तकनीकी खराबी के कारण पूरी तरह बंद पड़ी हैं। बार-बार ध्यान आकर्षण के बाद भी जब स्थानीय प्रशासन ने सुध नहीं ली, तो क्षेत्र के एक जागरूक युवा हुरदानंद यादव ने सीधे सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय से इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण कर ग्रामीणों को राहत दिलाने का आग्रह किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में शाम ढलते ही पूरी सड़क पर घाना अंधेरा छा जाता है। मुख्य मार्ग पर रोशनी न होने के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में जहरीले जीव-जंतुओं (सांप-बिच्छू) का खतरा सबसे ज्यादा होता है, जिससे अंधेरे में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों की मांग:
अब देखना यह होगा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन कितनी जल्दी हरकत में आता है और इन बंद पड़ी लाइटों को सुधरवाता है।



