Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। ग्राम पंचायत सुकली के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं जनपद पंचायत प्राथमिक मे 15 अगस्त 80वे स्वतंत्रता दिवस रंगारंग प्रस्तुति के साथ आजादी के वीर सपूतों को नमन करते हुए देश भक्ति गीत के साथ धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में ध्वजारोहण के पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली गई तत्पश्चात सभी अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत किया गया आगे कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री रामेश्वर सिंह क्षत्रिय ने अपने उद्बोधन में देशभक्ति से समाहित शब्दों को उदगार करते हुए पहले वीर सपूतों को नमन करते हुए वीर शहीद भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद मंगल पांडे एवं देश के बलिदान के लिए अपने आप को न्योछावर करने वाले बलिदानियों के बारे में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बहुत ही अल्प समय में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सुकली के सरपंच प्रतिनिधि श्री सुरेंद्र धनराज जी ने भी महात्मा गांधी डॉ भीमराव अंबेडकर एवं सभी अमर शहीदों को याद करते हुए अपने उदगार व्यक्त किया! कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन जिले के प्रसिद्ध कवि एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री बोधी राम साहू ने अपने कविता के माध्यम से सभी अतिथियों का सम्मान किया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सभी पंचगण एवं नागरिकों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की! जिसमें मुख्य रूप से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री तुलाराम कश्यप जी, श्रीमती धरमीन गढ़वाल, श्रीमती सावित्री शराफ, सुश्री दीप्ति सिंह राठौड़, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती जानकी पटेल, सुश्री प्रभा वैष्णो व श्रीमती शारदा राठौर सहित सभी ने अपनी उपस्थिति प्रदान की कार्यक्रम के अंत में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री तुलाराम कश्यप जी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए आगामी और कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए अपनी बात रखी एवं सभी से सहयोग एवं सहभागिता की भी बात कही।

जिले भर के सभी ब्लॉक मुख्यालय एवं तहसीलों पर स्कूल के साथ-साथ सभी संगठनों ने भी तिरंगा यात्रा निकालकर अपने अपने विभागीय मुख्यालय में ध्वजारोहण कर वंदे मातरम गीत के साथ तिरंगा लहराया जिसमें प्रमुख रूप से आर एस एस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, जिले के पेंशनर संघ एवं शासकीय अ शासकीय कार्यालयों मे भी ध्वजारोहण कर 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस मनाया।




