Oplus_131072
प्रेमाबाग और जामपारा क्षेत्र से चोरी की गई 03 मोटरसाइकिलें बरामद।
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया श्री हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर श्री राजेश साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना बैकुंठपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के 03 मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है।
क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बैकुंठपुर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर संदिग्धों और चोरी गए वाहनों की तलाश की जा रही थी।
मुखबीर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रेमाबाग और जामपारा क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई कुल 03 मोटरसाइकिलों को बरामद किया। मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें बाल सम्प्रेक्षण गृह, अंबिकापुर भेज दिया गया है।




