Oplus_131072
बुलंद टाइम न्यूज़/रामेश्वर सिंहक्षत्रिय
जांजगीर। जिला मुख्यालय का एकमात्र मुख्य डाकघर सिटी कोतवाली जांजगीर के बगल में स्थित है परंतु आने-जाने वाले राहगीरों को पता नहीं चलता कि जिला मुख्यालय का डाकघर कहां पर है बगल में ही छोटे-छोटे दुकानों की बाढ़ सी लगी हुई है जिसके कारण लोगों को दिखता ही नहीं मुख्य डाकघर के कर्मचारी भी मौन साधकर बैठे हुए हैं आज तक बेजा कब्जा वालों को नोटिस तक भी नहीं दिए हैं मनमाने ढंग से चला रहे हैं कर्मचारियों की आवा जाही का पता भी नहीं चल पाता और तो और शहर के एकमात्र बुधवारी बाजार के दिन ऐसा लगता है कि सामने डाकघर है कि नहीं सारे बाजार के पंसारी लोग वहीं पर अपने धंधा जमाए बैठे रहते हैं डाकघर आने जाने वालों के लिए पार्किंग की सुविधा तक भी नहीं रहती इन सभी कार्यकलाप को देखते हुए ऐसा लगता है कि डाकघर के मुख्य अधीक्षक या तो सहमे हुए हैं या हमारा काम जैसा का तैसा चलता रहे जनता जाए भाड़ में।




