Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। जिले के मांझी चालकी एवं बस्तर पंडुम के विजेताओं का दल राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ’’इंद्रप्रसाद बघेल’’ ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। रवाना होने से पहले नगरपालिका अध्यक्ष श्री बघेल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिले और बस्तर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मांझी चालकी एवं बस्तर पंडुम जैसे आयोजन बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं। दल में शामिल विजेता राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट कर बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का परिचय देंगे।

बस्तर पंडुम के जनजातीय आभूषण विद्या के विजेता मुंगड़ी कोर्राम और सुदनी दुग्गा, एड़का परगना के मांझी राजाराम, करंगाल परगना के मांझी सुधवाराम करंगा, गोटाली परगना के मांझी मंगतू राम धु्रव, नूरदेश परगना के मांझी गुड्डू पोटाई और करंगाल परगना के चालकी सोमारू राम इस दल में शामिल हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, माड़िया समाज के अध्यक्ष रामजी ध्रुव, कलेक्टर नम्रता जैन, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त सुनिल सोनपिपरे सहित जनप्रतिनिधियों ने दल को सफल एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।




