Oplus_131072
थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा कंपनी के ग्राहकों से प्राप्त राशि का गबन करने वाले आरोपी को
गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
बुलंद टाइम्स न्यूज, रायपुर। प्रार्थी द्वारा थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कंपनी में कार्यरत कर्मचारी नीरज चंद्राकर, पिता देवचरण चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शिवालिया पार्क, थाना सिटी कोतवाली, जिला महासमुंद ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्राहकों से वाहन बुकिंग एवं डाउन पेमेंट के रूप में प्राप्त राशि को कंपनी के खाते में जमा न कर अपने व्यक्तिगत यूपीआई एवं नकद माध्यम से प्राप्त कर स्वयं के उपयोग में ले लिया। आरोपी द्वारा कुल ₹10,24,853/- (दस लाख चौबीस हजार आठ सौ तिरपन रुपये) का गबन किया गया।
प्रकरण में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 306/2026, धारा 316(4), 316 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर उसे दिनांक 01.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!




