Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर-चांपा। क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष श्री जे के सिंह का जांजगीर आगमन…
जांजगीर-चांपा। क्षत्रिय (राजपूत) महासंघ के अध्यक्ष श्री जे. के. सिंह का जनसंपर्क के दौरान जिला मुख्यालय जांजगीर पर आगमन होने पर जिला के सामाजिक पदाधिकारीयों ने मिलकर उनका जोरदार स्वागत किया व वह समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए आज के युवा पीढ़ियों के ऊपर गंभीर विषयों पर चिंता जताते हुए समाज के वरिष्ठ जनों को कुछ महत्वपूर्ण बातें बताकर समाज के दशा और दिशा को सही रास्ते पर ले जाने के लिए सभी को मिल करके कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही जिसमें सामाजिक, धार्मिक, एवं व्यापारिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर आज के परिवेश को देखते हुए आगे बढ़ाने की बात कही! और भी कई प्रकार के गंभीर मुद्दों पर चर्चा की इस दौरान प्रमुख रूप से समाज के प्रमुख श्री रतन सिंह क्षत्रिय उपाध्यक्ष, संरक्षक श्री दिनेश सिंह राणा, महासंघ के सलाहकार श्री संतोष सिंह चौहान एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता मनीष सिंह एवं अन्य सामाजिक संगठन के सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के पश्चात मनीष सिंह के (चंदन कार्यालय) डीडी प्लाजा में जाकर भी सौजन्य मुलाकात की व उन्हें सफेद चंदन की लकड़ी भेंट कर उनका स्वागत किया।




