Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी जी( समस्तीपुर बिहार) का 10 अगस्त को सुबह 11:00 बजे जांजगीर जिला मुख्यालय पर आगमन हो रहा है उनका अखिल भारतीय पेंशनर संघ छत्तीसगढ़ द्वारा कचहरी चौक जांजगीर पर भव्य स्वागत होगा जिसमें प्रांत, जिला एवं तहसील के सभी पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहेंगे जांजगीर मुख्यालय पर प्रथम बार उनका आगमन हो रहा है स्वागत पश्चात बद्री गार्डन में चल रही शिव महापुराण कथा में भी शामिल होंगे जिसकी तैयारियां छत्तीसगढ़ पेंशनर संघ जांजगीर द्वारा जोर शोर से चल रही है माननीय चौधरी जी का आने का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों के द्वारा अपनी समस्याओं का निराकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी आगामी आंदोलन एवं सरकार के साथ वार्ता करने की भी बात रखी जाएगी आने वाले भविष्य में पेंशनर धारी के बीच किसी भी प्रकार की समस्या ना हो स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रमुख रूप से पेंशनर संघ के राष्ट्रीय सचिव श्री आर के थवाईत जी, इंजीनियर श्री आर एस क्षत्रिय जी, श्री सुरेंद्र राठौर जी, श्री डी एल कटकवार, श्री आर पी शराफ श्री दिनेश सिंह राणा, श्री पीवी निर्मलकर, श्रीदेवी प्रसाद राठौर, श्री डी एन देवांगन श्री के सी राठौर, श्री कोमल पांडे, डीके शर्मा राम अवतार तिवारी, अशोक राठौड़, संतोष राठौड़ एवं पेंशनर संघ के सभी सदस्य गण उपस्थित रहेंगे एवं संघ के सभी पदाधिकारियो को 10 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे कचहरी चौक जांजगीर में मुख्य अतिथि का स्वागत हेतु समय को ध्यान में रखते हुए पहुंचने की अपील की गई है।




