Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/सुरेश सोनी
नारायणपुर। जिले में डायल-112 की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया।
दिनांक 07 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 02:00 बजे डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुड़रापारा, बासिंग, थाना कोहकामेटा क्षेत्र में एक व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गया है तथा उसे तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 टीम बिना किसी विलंब के घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घायल व्यक्ति को आवश्यक प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए सुरक्षित रूप से डायल-112 वाहन में बैठाया और तत्काल जिला अस्पताल, नारायणपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार प्रारंभ किया गया।
इस कार्यवाही में डीसीएफ आरक्षक सुरेंद्र रजक, डीसीएफ आरक्षक अर्जुन सलाम एवं चालक किशन रजक ने त्वरित एवं सराहनीय भूमिका निभाते हुए घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
डायल-112 टीम की तत्परता एवं त्वरित प्रतिक्रिया के कारण घायल व्यक्ति को बिना किसी देरी के चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
नारायणपुर पुलिस की अपील:
किसी भी आपातकालीन स्थिति, सड़क दुर्घटना, चिकित्सीय आपातकाल अथवा अन्य सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल डायल-112 पर सूचना दें। आपकी एक कॉल पर पुलिस सहायता के लिए सदैव तत्पर है।




