Oplus_131072
नशे में प्रतिबंधित क्षेत्र में गया था, 112 ने पहुंचाया फिंगेश्वर अस्पताल।
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
गरियाबंद। जिले के पर्यटन स्थल घटारानी वॉटरफॉल में रविवार को एक युवक के गिरने से हड़कंप मच गया। घायल युवक को उपचार के लिए फिंगेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के ग्राम रावन निवासी सुंदरलाल डिमर अपने साथियों के साथ घटारानी वॉटरफॉल घूमने आया था। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और झरने के ऊपरी हिस्से में चला गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फिंगेश्वर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। घायल को बाहर निकालकर तत्काल फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
शाम 4 बजे बाद प्रवेश प्रतिबंधित…
प्रशासन ने घटारानी वॉटरफॉल में शाम 4 बजे के बाद पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
फिंगेश्वर थाना प्रभारी ने पर्यटकों से अपील की है कि वे वॉटरफॉल के निर्धारित स्थानों पर ही जाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें। नशे की हालत में और प्रतिबंधित क्षेत्र में जाना खतरनाक हो सकता है। पांच साल पुर्व और यहां ऐसी और घटना हो चुकी है यहां दुसरी घटना है।
घटना की जांच की जा रही है।




