Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज, जांजगीर-चांपा। लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) कि देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें पूरे भारत के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के साथ छत्तीसगढ़ लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शरत पांडे जी की भी उपस्थिति रही! बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कई राज्यों में विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से 2027 में उत्तर प्रदेश चुनाव पर फोकस रहा जहां पर पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करना एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त करने की बातें कहीं विधानसभा चुनाव के पहले उत्तर प्रदेश में पार्टी की सदस्यता अभियान को भी बहुत तीव्र गति से चलाने की बात रखी गई जिससे चुनाव के पहले पार्टी का जनाधार मजबूत हो सके! बैठक के बाद लंच के समय श्री शरद पांडे जी ने बिहार के कैबिनेट मंत्री( लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी ) माननीय संजय कुमार सिंह जी से भी वार्तालाप करते हुए छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण भी दिया माननीय मंत्री महोदय ने बहुत जल्द छत्तीसगढ़ आने के लिए अपनी सहमति प्रदान की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के प्रधान महासचिव श्री अब्दुल खालिक जी एवं बिहार के सभी मंत्रीगण भी उपस्थित रहे व बैठक में सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया एवं पार्टी को राष्ट्रीय स्तर तक की दर्जा दिलाने के लिए बातें कहीं! वर्तमान में एनडीए की सरकार पर माननीय श्री चिराग पासवान जी कैबिनेट मंत्री भारत सरकार( खाद्य उद्योग एवं संस्करण विभाग ) का कार्यभार संभाल रहे हैं एवं माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के हनुमान के रूप में जाने जाते हैं।




