Oplus_131072
केनापारा में ट्रैक्टर की बैटरी और मोटर पंप चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया श्री हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर श्री राजेश साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना बैकुंठपुर पुलिस को चोरी के 02 मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बैकुंठपुर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। यह टीम लगातार संदिग्धों और चोरी गए सामान की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और कार्रवाई में ग्राम केनापारा स्थित अलग-अलग घरों से ट्रैक्टर की बैटरी और मोटर पंप चोरी करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने कोरिया के नरसिंहपुर निवासी आरोपी नूर अली उर्फ गोलू पिता अबीर अली उम्र 31 वर्ष को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
पंजीकृत अपराध का विवरण:
आरोपी पर अपराध क्रमांक 245/26: धारा 331(4), 305 BNS 246/26: धारा 303(2) BNS लगा कार्यवाही की गई है।




