Oplus_131072
शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव,भोग भंडारे का हुआ आयोजन।
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। सावन के तीसरे सोमवार व नागपंचमी के पावन अवसर पर कोरिया जिले के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही महादेव के दर्शन तथा जल चढ़ाने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजते रहे साथ ही घंटियों के टनटन की मधुर ध्वनि से सारा आलम स्वर मई सा सुनाई देता रहा।
कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड स्थित माता रमदईया धाम व भवानी टिक्कडा, सिद्ध बाबा मंदिर, चर्चा स्थित शिव मंदिरों समेत समस्त शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा। जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने परिवार के सुख समृद्धि स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए ॐ नमः शिवाय का जाप कर महादेव के समक्ष माथा टेका तथा इच्छा स्वरूप मंगल कामनाएं मांगी।नागपंचमी होने के कारण शिवालयों में भक्तों की असंख्य भीड़ देखने को मिली।
मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना रुद्राभिषेक और विशेष अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा। मुख्य रूप से भक्तों ने जल दूध, दही,बेलपत्र,भांग, धतूरा, मिष्ठान,फल फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान शिव का आकर्षक श्रंगार किया गया जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर को फूलों और रंग बिरंगी सजावट से भव्य रूप दिया गया जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सुबह से ही मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लंबी कतारे लगी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर पुलिस बल की भी सख्त तैनाती रही।
सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर शहर के अन्य प्रमुख शिवालयों में दिनभर जलाभिषेक रुद्राभिषेक भजन कीर्तन और आरती का आयोजन होता रहा पूरे वातावरण में शिव भक्ति और आस्था की अनूठी छटा देखने को मिली। साथी सभी शिवालयों में भूख भंडारे का भी आयोजन लगातार चलता रहा। जिसे भक्तों ने दर्शन उपरांत ग्रहण किया।




