Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/अमित दुबे
रतनपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित प्रांतीय कार्यशाला में संत रविदास जी की जन्मभूमि वाराणसी से लाए गए पवित्र कलश को बिलासपुर ग्रामीण जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडलों को प्रदान किया गया। इसी कड़ी में रतनपुर भाजपा मंडल को भी पवित्र कलश सौंपा गया।
भाजपा कार्यालय बिलासपुर ग्रामीण, बहतराई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, संत ताराचंद दुबे एवं पुरुषोत्तम महाराज जी के हाथों भाजपा मंडल रतनपुर के पदाधिकारियों को पवित्र कलश भेंट किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप (दुर्गा बबलू कश्यप), ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव, मंडल महामंत्री एवं समरसता प्रभारी रविंद्र दुबे, सह प्रभारी ज्ञानेंद्र कश्यप, दुर्गा कोशले तथा संतोष यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पवित्र कलश को लेकर भाजपा कार्यकर्ता रतनपुर पहुंचे तो महामाया चौक में नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। वातावरण संत रविदास महाराज के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पवित्र कलश की आरती उतारकर विधिवत पूजा-अर्चना की।
पूजन-अर्चन के बाद पवित्र कलश को पंढरीनाथ मंदिर में सम्मानपूर्वक स्थापित किया गया। अब इस पवित्र कलश को भाजपा मंडल रतनपुर के सभी 18 शक्ति केंद्रों तक ले जाया जाएगा। प्रत्येक शक्ति केंद्र में संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प…
समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों के माध्यम से समाज में समानता, भाईचारा, सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश पहुंचाना है। संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समानता और मानवता की प्रेरणा देता है। उनके विचार समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का मार्ग दिखाते हैं। रतनपुर में पवित्र कलश का स्वागत पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया है तथा अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के संदेश को प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप ने कहा कि वाराणसी की पावन भूमि से आया यह कलश रतनपुर मंडल के लिए गौरव और श्रद्धा का विषय है। मंडल के सभी 18 शक्ति केंद्रों में इसे ले जाकर संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
समरसता प्रभारी रविंद्र दुबे ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप, मंडल अध्यक्ष दुर्गा बबलू कश्यप, प्रशान्त यादव, ज्वाला कौशिक,संतोष यादव, चंदू जयसवाल, राजु दास मानिकपुरी, भानु प्रताप कश्यपा,तिरिथ यादव, बीनू निराला, मनोज कश्यप, हर्ष पटेल, इंदु यादव, प्रमिला कश्यप, शिवानी सोनी, रेहाना खान, राहुल कश्यप, स्वीटी शर्मा, सुषमा कश्यप, घनश्याम, दिनेश प्रभाकर, विनोद जायसवाल, बिहारी पटेल, दीपक विजय, जयंती मानिकपुरी, शशि धीवर सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




